HINDUSTAN JAN KALYAN RASHTRIYA VIKAS SEWA SAMITI

Administrative Autonomous Organization under Govt. Of India
National Capital Territory of Delhi
19 Apr 2026 04:34:48 pm
For Candidates

You can contact us to complain about your social problems. On this portal you can also apply online Membership Form, Internship Form, Fellowship Form, Admission Form, Old Age Pension Form, Widow Pension Form, Handicap Pension Form, JOB or Employment or Service etc. You can contact us to participate in the meetings organized from time to time for social welfare schemes.

(STANDARD OPERATING PROCEDURE & PROTOCOL)
(मानक संचालन प्रक्रिया और प्रोटोकॉल)

SOP & Protocol


S.No. HJKRVSS/March/0004/2023
Dated : 24.05.2023

एस.ओ.पी. एवं प्रोटोकॉल, एक मानक संचालन प्रक्रियाओं का सकलन है, जिसका उद्देश्य समिति के चयन के लिए एक व्यवस्थित और पारदर्शी प्रक्रिया लाना और लक्षित समुदाय को रोकथाम, परीक्षण और उपचार सेवाएं प्रदान करने के लिए उनकी गतिविधियों की निगरानी करना है | समिति इसके माध्यम समय और धन की बचत, संचार और प्रक्रिया प्रवाह में सुधार, कार्यों में निरंतरता में तेजी, सुरक्षित और कुशल कार्य वातावरण बनाने के लिए कार्य कराती है | एस.ओ.पी. एवं प्रोटोकॉल नियमित कार्यों के लिए निर्देश प्रदान करते हैं। अनुसंधान प्रयोगशालाओं में प्रोटोकॉल महत्वपूर्ण हैं जहां प्रयोगात्मक प्रक्रियाएं नियमित रूप से विकसित और अद्यतन की जाती हैं |

 

एस.ओ.पी. एवं प्रोटोकॉल समिति के संचालन, कार्य समापन के लिए एक लिखित दस्तावेज है | यह एक दिशा निर्देश है, जो समिति के अन्दर कार्य करने वाले कर्मचारियों को कार्य से सम्बन्धित निर्देश, नियम-कानून, समय सीमा, कार्य रूपरेखा, दिशा निर्देश प्रदान कराती है ताकि समिति का कोई भी सदस्य कार्य को सुचारू और व्यवस्थित ढ़ंग से कर सके और जिसके माध्यम से समिति अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कार्यों कर सके |

 

एस.ओ.पी. प्रोटोकॉल, समिति में कार्य करनें वाले कर्मचारियों के लिए एक गाइड की तरह कार्य करता है | इसके द्वारा कर्मचारियों को अपना कार्य करनें में बहुत ही सहुलियत होती है | एस.ओ.पी. प्रोटोकॉल के अनुसार समिति अपने कर्मचारियों को प्रशिक्षित करता है |

Scroll to top